Gond Katira: गर्मी में अमृत का काम करता है गोंद कतीरा

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में हम ने सुना जरूर होता है, लेकिन इनके उपयोग और फायदों के बारे में खास पता नहीं होता है, इन्हीं में से एक है गोंद कतीरा यह प्राकृतिक रूप से पेड़ों से आता है।  ये दिखने में तो गोंद जैसा होता है, लेकिन दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है तो वहीं गोंद की तासीर गर्म। गोंद कतीरा का सेवन लोग गर्मियों में करते हैं। भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसे पाचन तंत्र सुधारने, हड्डियों को मजबूत बनाने और त्वचा को पोषण देने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका उपयोग शरबत, दूध, मिठाइयों और आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है, जिससे यह शरीर की कई समस्याओं में लाभदायक साबित होता है। 

आज हम आपको इस आर्टिकल में गोंद कतीरा के फायदे के बारे में बताने जा रहे है जो गर्मियों के दिनों में आपके पेट को ठंडा और हेल्दी रखने में बहुत मदद करेगा,हालांकि  इसके अंदर भले ही कोई स्वाद नहीं होता है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। 

गोंद कतीरा, जिसे हम अंग्रेजी में Tragacanth Gum (ट्रैगाकैंथ गम) कहते हैं, ये एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह है गोंद कतीरा एक चिपचिपा पदार्थ है जो एस्ट्रागैलस पौधे से निकाली जाती है। ये देखने में एक क्रिस्टल जैसे लगते हैं, जो पानी में घुलते ही जेली का रूप ले लेते हैं। गोंद कतीरा में कोई विशेष गंध या स्वाद नहीं होता।  इसका कांटेदार पेड़ भारत में गर्म पथरीले क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी छाल काटने और टहनियों से जो तरल निकलता है वही जम कर सफेद और पीला हो जाता है, इसे ही पेड़ की गोंद कहते हैं। गोंद कतीरा तासीर में ठंडा होता है, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड जैसे कई खनिजों के अलावा विटामिन भी पाए जाते हैं।  इसलिए अगर सही तरह से इसका सेवन किया जाए तो पूरी हेल्थ को फायदा मिल सकता है। इसलिए इसे गर्मी में ज्यादा खाया जाता है सर्दी में सेवन उचित नहीं माना जाता।

गोंद कतीरा विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं गोंद कतीरा के फायदे जो कि निम्नलिखित हैं:

गोंद कतीरा पाचन-तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पेट और पाचन के लिए अच्छा होता है। पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।  पेट संबंधी समस्याओं में गोंद कतीरा को दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जल्द आराम मिलेगा।

कतीरा लू और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। शरीर में गर्मी महसूस हो रही हो तो कतीरा को पानी में भिगो लें और इस पानी में और मिश्री मिलाएं। शर्बत के साथ कतीरा घोटकर सुबह-शाम लें। इससे शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मियों में अगर हाथ-पैरों के तलवों में जलन होने की समस्या रहती है तो भी गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से भूख पर नियंत्रण रहता है, जिससे शरीर का वसा कम होता है। साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

गोंद कतीरा ब्लड को साफ करने का काम करता है जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने कम होते हैं। साथ ही साथ रूखी और बेजान त्वचा निखर जाती है। गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद है। गोंद कतीरा में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है जिससे शरीर में ब्लड का प्रवाह सही बना रहता है और आपकी त्वचा का निखार भी बना रहता है।

आज हर कोई बालों में होने वाली अनेकों समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, बालों का समय से पहले सफेद होना और बालों में रूसी जैसी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में गोंद कतीरा का बालों के लिए इस्तेमाल आपकी इस समस्या से आपको छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए 10 ग्राम से 20 ग्राम गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगोकर फुला लें फिर इसे मिश्री के साथ घोटकर और इसका शरबत बनाकर पिएं।आप गोंद कतीरा का पेस्ट बनाकर बालों पर भी लगा सकते हैं। यह बालों की देखभाल के लिए बालों में कंडीशनर या मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से सूखे बेजान बालों में चमक आती है।

महिलाओं के लिए गोंद कतीरा बहुत ही फायदेमंद है। कई महिलाओं को अनियमित पीरियड की समस्या रहती है। इस अनियमित पीरियड्स के कारण खून की कमी हो जाती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं में बहुत अधिक कमजोरी आ जाती है। इन सभी परेशानियों में राहत दिलाने का काम गोंद कतीरा करता है। पीरियड्स खत्म होने के बाद भी महिलाओं की समस्याएं कम नहीं होती इसके बाद उन्हें मोनोपॉज की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के लिए आप गोंद कतीरा और दूध का सेवन कर सकते हैं। इन्हीं सब कारणों से महिलाओं के लिए गोंद कतीरा अच्छा माना जाता है।

गोद कतीरा खाने से माइग्रेन,थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी  जैसी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा के सेवन से थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी आने पर आराम मिलता है।

आप रोजाना गोंद कतीरा के 1 चम्मच लें और इसे एक गिलास पानी में डालकर रातभर भीगने के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह आप देखेंगे, कि यह फूलकर जेली जैसा मुलायम बन गया है। ऐसे में, अब इसे नींबू पानी, शरबत, छाछ, फालूदा, मिल्क शेक या गर्मियों में बनाई जाने वाली किसी अन्य ड्रिंक के साथ मिलाकर पिया जा सकता है। ध्यान रहे इसके ज्यादा सेवन से पाचन भी बिगड़ सकता है, इसलिए बेहतर है कि दिन में एक बार इसका सेवन किया जाए।

इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से बहुत फायदा मिलता है। इसे आप मिट्टी के बर्तन में रातभर दूध या पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसमें मिश्री मिलाकर खाएं। दरअसल मिश्री के साथ इसका सेवन करने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। अगर आप इसे सुबह के अलावा किसी और समय पर खाना चाहते हैं तो इसे खाने के 30 मिनट तक दूसरा और कुछ नहीं खाएं। गर्मियों में इसे ठंडा पानी या दही के साथ लेना फायदेमंद होता है।

एक दिन में 10 से15 ग्राम यानी मुश्किल से चार से पांच टुकड़े काफी होते हैं। आम तौर पर, दिन में 1-2 चम्मच गोंड कटिरा (भिगा हुआ ) का सेवन करना पर्याप्त होता है, लेकिन व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार मात्रा भिन्न हो सकती है।

  • कब्ज :अगर आप गोंद कतीरा ले रहे हैं तो पानी भरपूर मात्रा में पीते रहें, अगर आप पानी कम पीते हैं तो आपको  कब्ज, ब्लोटिंग हो सकती है। 
  • एलर्जी: गोंद कतीरा सीधा पेड़ों से लिया जाता है। यह एक उच्च जैविक मूल्य वाला पदार्थ है, जो कुछ लोगों को एलर्जी दे सकता है।
  • गैस और ब्लोटिंग: भले ही गोंद कतीरा ठंडक देने वाला है। लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं तो यह अफरा और गैस जैसी समस्याएं दे सकता है।
  • उलटी और दस्त: गोंद का अधिक सेवन करने से पेट में अस्थिरता, उलटी और दस्त हो सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना गोंद कतीरा का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। 

यदि आप पहली बार गोंद कतीरा का सेवन कर रहे हैं, तो पहले कम मात्रा का सेवन करें और इसके प्रभाव को समझें। यदि कोई असुविधा महसूस हो, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।

डिस्क्लेमर: गोंड कटिरा का सेवन सुरक्षित है, लेकिन किसी भी नए खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करने से पहले चिकित्सक से सलाह लेना बेहतर होता है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से सलाह लेना बेहतर होता है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद ! 

रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!