Sugarcane Juice

Sugarcane Juice: गर्मियों का सुपर एनर्जी ड्रिंक के फायदे

गन्ने का रस  प्राकृतिक एवं पूर्णतः वसा-रहित (फैट-फ्री) पेय है। गन्ने का रस हमें तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। ये तो सभी को ज्ञात है कि हमारा शरीर को ऊर्जा देने में प्राकृतिक शक्कर का बहुत महत्त्व है। इसीलिए, चिलचिलाती गर्मियों की धूप में हमें ऊर्जावान बनाने और तरोताज़ा रखने के लिए गन्ने का रस सर्वश्रेष्ठ पेय है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर को हमारा शरीर आसानी से सोख लेता है, जिसकी वजह से हमारा शुगर लेवल भीषण गर्मी में भी संतुलित बना रहता है। एक ग्लास (लगभग 240 मिलीलीटर) शुद्ध गन्ने के रस में लगभग 250 कैलोरी और 30 ग्राम प्राकृतिक शक्कर (शुगर) पाए जाते हैं। गन्ने का रस क्षारीय (एल्कलाइन) प्रकृति का होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है। गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है वैसे तो गन्ने का रस पीने के बहुत से फायदे हैं, लेकिन आज हम आपको इसे पीने के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं:-

गन्ने के रस के फायदे  (Benefits of Sugarcane juice)

गन्ने का रस गर्मियों में बहुत ही लाभदायक होता है और औषधीय गुणों के कारण शरीर की रक्षा भी करता है। गन्ने के रस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को लाभ पहुंचाते है। 

पीलिया में लाभकारी (Beneficial in Jaundice)

पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी में तो खासतौर से डॉक्टर गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। पीलिया सीधे लिवर को प्रभावित करता है। कह सकते हैं कि लिवर के काम करने में बाधा आने की वजह से ही पीलिया होता है। जिसमें शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। बिलीरुबिन, लिवर में रेड ब्लड सेल्स के टूटने से बनता है। तो ऐसे में एक ग्लास गन्ने का जूस पीने से लिवर के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।

सांसों की दुर्गंध और दांतों की सड़न से बचाता है (Prevents Bad Breath and Tooth Decay)

दांतों की सड़न की वजह से सांसों में दुर्गन्ध एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान हो सकते हैं। ऐसे मामलों में गन्ने का रस एक वरदान हो सकता है। गन्ने में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में उपस्तिथ हैं जो दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) को बनाये रखने और दांतों को मजबूत करने में मददगार हैं। यह दांतो को सड़न से बचाता हैं। साथ ही, यह पोषक तत्वों, जैसे कैल्शियम और फ़ास्फ़रोस, की कमी के कारण होने वाली सांसों की दुर्गंध को भी दूर करता है।

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता (Prevents Osteoporosis)

तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गन्ने का रस रोज पीया जाए तो वो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव करता है. इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं।

यूरिक एसिड में लाभकारी (Beneficial in Uric Acid)

अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो आपको गन्ने के मौसम में ताजा गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए।  इसके अलावा गन्ने का जूस ड्यूरेटिक्स है तो ब्लैडर और शरीर के हर अंग में जमा गंदगी को बाहर कर सकता है और गाउट की समस्या से बचाव में मदद करता है। आप सुबह खाली पेट गन्ने के जूस का सेवन करें जो कि आसानी से आपके ब्लैडर की सफाई में मदद करेगा।

एनीमिया में लाभकारी (Beneficial in Anemia)

गन्ने के रस को ऐसे ही छोड़ दें तो यह काला पड़ सकता है। ऐसा इसमें आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण होता है। आयरन से भरा गन्ने का रस शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार कर सकता है, कम हीमोग्लोबिन की स्थिति या एनीमिया को रोक सकता है।

प्रेगनेंसी में गन्ने का सेवन है लाभकारी (Consuming Sugarcane is Beneficial in Pregnancy)

प्रेगनेंसी में गन्ने का रस सेवन करना उपयोगी है।इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गन्ने का जूस गर्भधारण के बाद गर्भ को हेल्दी रखने और विकसित करने में भी मदद करता है। गन्ने के रस में मौजूद आयरन और फोलिक एसिड बच्चे के उचित विकास को सुनिश्चित करने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

पीएच स्तर को संतुलित करता है (Balances the pH levels)

स्वस्थ पाचन तंत्रऔर अच्छे पाचन के लिए पीएच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। गन्ने का रस यही करता है। यह अपनी एल्कलाइन नेचर के कारण एसिड को बेअसर कर सकता है, जिससे शरीर के लिए पाचन आसान हो जाता है।

एक्ने और पिंपल्स के लिए (For Acne and Pimples)

गन्ने का रस स्किन के लिए भी अच्छा होता है। यह एक्सफोलिएशन का काम करता है। एक्ने और पिंपल्स होने पर गन्ने के ताजे जूस को मुल्तानी मिट्‌टी में मिला कर लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट तक रखें और ठंडे पानी से धो लें। एक्ने और पिंपल दूर होंगे, त्वचा हमेशा जवां रहेगी।गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड त्वचा में मौजूद मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे चेहरा साफ होकर चमकने लगता है।

यूरिन संबंधी समस्याओं के लिए(For Urinary Problems)

कई लोगों को यूरिन करते समय दर्द, जलन या असहजता महसूस होती है. ऐसे लोगों को गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए. गन्ने का जूस यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. गन्ने का रस पीने से यूरिन का इन्फेक्शन कम करने मदद मिलती है।

 गन्ने के रस के पोषकतत्व (Sugarcane Juice Calories)

हम यहाँ पे 100 ग्राम के रस में कितने पोषक तत्व होते है यह हम जानेंगे।

पोषकतत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम 
कैलोरी269
फैट0
कोलेस्ट्रॉल0
सोडियम58 मिलीग्राम
पोटाशियम63 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट73 ग्राम
आयरन18 मिलीग्राम
मैग्नीशियम12 मिलीग्राम

गन्ने का रस पीना का सबसे अच्छा समय (Best Time to Drink Sugarcane juice)

सुबह नाश्ते या दोपहर के लंच में पीएं। वहीं वर्कआउट के बाद या गर्मी से आने पर गन्‍ने का रस पीना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होता है। ऐसा करने से गन्‍ने का रस शरीर से निकल चुके नमक को बनाने में मदद करता है। यदि गन्ने का रस सुबह खाली पेट पिया जाए तो बहुत ही लाभकारी होता है। क्योंकि खाली पेट में अतो द्वारा जल्दी लाभ होता है। रात के समय इससे बचना बेहतर है। एक दिन में अधिक से अधिक 2 ग्लास हीं गन्ने का जूस पीना चाहिए । 

गन्ने के रस के नुकसान (Side Effects of Sugarcane juice)

गन्ने के रस पीने के साइड इफेक्ट बहुत कम होते हैं, लेकिन फिर भी यह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। इसके अधिक सेवन से साइड-इफ़ेक्ट्स  सकते हैं।

  • गन्ने के अत्यधिक सेवन से अनिद्रा, चक्कर आना, सिरदर्द और वज़न कम होने की समस्या हो सकती है।
  • यदि आप मधुमेह से पीड़ित है तो गन्ने के रस से बचना चाहिए।
  • अगर आपके पेट में दर्द (Stomach Ache) है, दस्त और उल्टी हो रही है या पेट में गुड़गुड़ महसूस हो रही है तो आपको गन्ने के जूस को पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • अगर आप कोई ऐसी दवा ले रहे हैं जो आपके खून को पतला करती है तो गन्ने का रस पीने से बचें।
  • अगर आप वजन घटाने (Weight Loss) की कोशिश में हैं तो गन्ने का जूस पीने से बचें। 
  • गन्न की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में या गलत समय पर पीने से सर्दी-जुकाम हो सकता है।
  • बाजार में गन्ने का रस पी रहे है तो देख लेना चाहिए की गन्ना अच्छी तरह धुला हुआ हो। उस पर धूल मिट्टी आदि ना हो। रस में मिलाये जाने वाला बर्फ अच्छा होना चाहिए।
  • गन्ने के जूस को पीते समय आपको एक बात का ध्यान जरूर रखना है और वो ये कि इसका सेवन बनाने के 15 मिनट के अंदर करना चाहिए क्योंकि ये जल्दी ऑक्सीडाइज हो जाता है। 
  • इस पेय का सेवन संतुलित मात्रा में करें। साथ ही, यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

                                                                                                                                                                              रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!