सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar (ACV))

सेब का सिरका  को अंग्रेजी में Apple Cider Vinegar या Apple Vinegar भी कहा जाता है। Vinegar को हिंदी में सिरका कहा जाता है। सिरका में एसिटिक अम्ल (Acetic acid) पाया जाता है।जिसे एथेनोइक अम्ल के नाम से भी जाना जाता है, एक कार्बनिक अम्ल है जिसकी वजह से सिरका में खट्टा स्वाद और तीखी खुशबू आती है। एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है और एसिटिक एसिड दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर सिरका डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। वेट लॉस फूड के तौर पर मशहूर सेब का सिरका को एक सुपर ड्रिंक माना जाता है। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर और सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कई इंफेक्शन्स और बीमारियों से बचाता है । यह मौसमी एलर्जिस को कम करता है, स्किन प्रॉब्लम्स के नैचुरल इलाज के तौर पर एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग होता है। वहीं यह पेट की समस्याओं को भी कम करता है।

एप्पल साइडर विनेगर क्या है? (What is Apple Cider Vinegar?)

Benefits of Apple Cider Vinegar | Health

सेब का सिरका सेब से तैयार होने वाला एक प्रकार का पेय है। जिसे सेब तथा शुगर के मिश्रण को एक खास अनुपात में मिलाकर तैयार किया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर (एसीवी) सिरके के कई प्रकारों में से एक है। इसे साइडर से बनाया जाता है, एक प्रकार का कन्सन्ट्रेटेड एप्पल जिसे कुछ समय के तक फर्मेन्ट होने के लिए छोड़ दिया जाता है। यह साइडर एसिटिक एसिड में बदलने से पहले अल्कोहल में फर्मेन्ट होता है। ये सेब में मौजूद शुगर को अल्कोहल में बदल देता है। बाद में इस मिश्रण में बैक्टीरिया मिलाए जाते हैं, ये अल्कोहल को फर्मेंट करके एसेटिक एसिड (Acetic acid) में बदल देते हैं।फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे हम सेब का सिरका या ए.सी.वी कहते हैं।अपने ऑर्गेनिक और पैश्चराइज्ड रूप में इसे एप्पल साइडर विनेगर विद मदर कहा जाता है।

कब और किस तरह करें सेब के सिरके का सेवन? (When and How to Consume Apple Cider Vinegar?)

outFit With Kit: A Fitness Guru's Go-to Energy Drink | Beautylish

सेब का सिरका रात में या फिर दिन कब पीना चाहिए। कई लोग इस सवाल का जवाब जानने चाहते हैं, वैसे कुछ लोग सुबह के समय सबसे पहले नियमित रूप से ड्रिंक के डिटॉक्सीफाइंग और वेट लॉस के फायदे लेते हैं। तो कुछ भोजन से पहले ये ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। देखा जाए, तो दिन के समय इसका सेवन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आपका लक्ष्य क्या है, सेब साइडर विनेगर का सेवन उस पर निर्भर करता है।

सिरके का सेवन आप हेल्थ मकसद को पूरा करने के मुताबिक अलग-अलग समय पर कर सकते हैं। सेब के सिरके का उपयोग औषधि के रुप में ही करना चाहिए और हमेशा बहुत ही कम मात्रा (5-10 ml) से इसके सेवन की शुरुआत करें। एप्पल साइडर विनेगर प्राकृतिक और ऑर्गेनिक है। इसका कारण यह है कि इसमें गुड बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा होती है। 

  • सेब का सिरका सामान्य तासीर का होता है। इस लिए इसका प्रयोग निश्चित मात्रा में वर्ष भर किया जा सकता है।
  • बहुत अधिक मात्रा में या बार-बार विनेगर का सेवन ना करें। खासकर, जो लोग पेट की बीमारियों से परेशान हैं।
  • भोजन करने से पहले सेब का सिरका पीना चाहिए। भोजन के बाद ना पीएं सेब का सिरका।
  • कभी भी खाली सिरका न पीएं। पानी में कुछ चम्मच सिरका मिला कर पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है. इसे शहद में और चाहें फ्रूट जूस में पिया जा सकता है।
  • सीधे तौर पर ना ले कई बार लोग सीधे शॉट्स के रूप में सिरके लेने से गले में जलन या इंफेक्शन हो सकता है। सीधे तौर पर सेवन करने से दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है जैसे दांतों में पीलापन, कीड़े लगना, दर्द, सड़न, सेंसीटीविटी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • सेब के सिरके का सेवन नींबू या संतरे जैसे खट्टे फलों के जूस के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि सिरके में पहले से ही एसिटिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
  • चाय या कॉफ़ी पीने के तुरंत बाद एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इन पेय पदार्थों में मौजूद कैफीन आपकी पाचक अग्नि को प्रभावित कर सकती है।
  • कुछ लोग रात में सेब के सिरके का सेवन करते हैं।  एप्पल साइडर विनेगर पीने के बाद सोने से सीने में जलन और गले में परेशानि महसूस हो सकती हैं। इसीलिए अगर रात विनेगर पीना चाहते हैं तो सोने से कम से कम दो घंटे पहले इसे पीएं। ताकि सोते समय आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।

एप्पल साइडर विनेगर के  फायदे  (Benefits Of Apple Cider Vinegar)

यूरिक एसिड (Apple Cider Vinegar for Uric Acid)

What Causes High Uric Acid Level | Gout | Gout Treatment

हाई यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद है। आप 1 गिलास पानी में 3 चम्मच सिरका मिलाएं और इसे हर दिन 2-3 बार जरूर पिएं। सेब का सिरका पीने से हाई यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है (Apple Cider Vinegar for Cholesterol)

What is High Cholesterol? | HEART UK- The Cholesterol Charity

एप्पल साइडर विनेगर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर हो सकता है। सही मात्रा में सेब के सिरके का सेवन बेड कोलेस्ट्रॉल से बचाने में मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। दिल से जुड़ी बीमारियां से रक्षा कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करेगा कम (Apple Cider Vinegar for Reduce High Blood Pressure)

कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें कंट्रोल: कारण, लक्षण और उपचार (How to Control High  Cholesterol: Causes, Symptoms, Treatments)

मॉडरेशन में सेब के सिरके का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। एप्पल साइडर विनेगर उच्च रक्त चाप के लिए लाभदायक माना जाता है। यह शरीर में पीएच के स्तर को सामान्य रखने में मदद कर सकता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है।

साइनस  (Apple Cider Vinegar for Sinus)

क्या आप साइनस से पीड़ित हैं? इस समस्या से निजात पाने के लिए आजमाएं ये 5  कारगर उपाय | 🍏 LatestLY हिन्दी

मौसम के बदलने से साइनस की समस्या गंभीर हो जाती है तो घर बैठे आप विनेगर की मदद से इसे ठीक कर सकती हैं। इसके अलावा यह बहती नाक से भी छुटकारा दिलाता है। 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच एसीवी गुनगुने पानी के साथ लेने से साइनस इन्फेक्शन और बंद नाक से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

वजन घटाएं (Apple Cider Vinegar for Lose Weight)

आपकी कई बीमारियों का अचूक इलाज़ है शहद में घुला बेकिंग सोडा - स्वास्थ्य की  ओर

 एसीवी में काफी मात्रा में एसिटिक एसिड (Acetic Acid) होता है जो कि शरीर में मौजूद चर्बी को कम करने में मदद करता है और अतिरिक्त फैट को आपके शरीर में जमा होने से रोकता है। वजन कम करने के लिए 2 चम्मच विनेगर को हल्के गुनगुने पानी के सुबह-शाम सेवन करें। 

चेहरे के लिए (Apple Cider Vinegar for Skin)

त्वचा की समस्याओं के अलावा यह एजिंग को भी रोकता है। यह सिरका मुंहासे कम करता है, सन बर्न से बचाता है और त्वचा को स्मूथ करता है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। यह स्किन टोन को भी बेहतर करता है। इसके लिए थोड़ा सेब का सिरका जिसमें उससे दोगूना पानी हो, इसे रूई की मदद से स्कीन पर लगाया जा सकता है।अगर आपकी स्कीन संवेदनशील है तो आप इसे और भी पतला कर सकते है।

बालों के लिए फायदेमंद (Apple Cider Vinegar for Hair )

यह बालों में होने वाले समस्या आदि को हटाने और बालों की चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है।बालों में पानी और सिरके का घोल कुछ मिनट तक लगाए रखने और फिर धोने से लाभ मिलता है.त्वचा के संवेदनशील होने पर घोल में पानी की मात्रा बढ़ा दें। बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और बालों का झड़ना कम करता है।यह डैंड्रफ को भी कम करता है।

जोड़ों के दर्द से राहत (Apple Cider Vinegar for Joint Pain Relief)


जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाले भाग पर सेब का सिरका लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलेगी। रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर मालिश करेंगे तो फायदा होगा।

बॉडी को डिटॉक्स करे (Apple Cider Vinegar for Detox the Body)

ऐपल सीडर विनेगर एक बहुत अच्छा बॉडी डिटॉक्सर है। यह शरीर के सभी गैरजरूरी और विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।एप्पल साइडर सिरका शरीर को एक स्वस्थ क्षारीय पीएच स्तर बनाए रखने में मदद करता है,  क्योंकि इसकी अम्लता के बावजूद, यह क्षारीयता को बढ़ावा देता है। एसिड का उच्च स्तर (कम पीएच) ऊर्जा की कमी और रोगों को बढ़ावा देता है। एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। यह बॉडी डिटॉक्सर में सहयोग करेगा। 

फ़ूड को संरक्षित करने के लिए (Apple Cider Vinegar for Food Preservation)

 

सिरका अपने आप में एक खाद्य संरक्षक भी है, जिसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के खाद्य को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है। अपने दैनिक जीवन में हम जो भी चीजें खाते हैं और पीते हैं, उनके साथ अनजाने में कई हानिकारक बैक्टीरिया भी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो हमें आखों से दिखाई नहीं देते हैं। ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करके कई तरह के रोग फैलाते हैं। लेकिन सेब का सिरका इन सभी बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसी गुण के कारण सेब के सिरके को फ़ूड प्रिजरवेटिव के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

घर में बने केक और सूप में (Apple Cider Vinegar for Cake or Soup Recipe)

 बिना अंडे से बनी हुई केक में सिरके का उपयोग अच्छा स्वाद देता है। इससे सूप में स्वाद बढ़ता है। इसे कई रेसिपी में प्रयोग किया जा सकता है।

नैचुरल क्लीनर के रूप में (Apple Cider Vinegar for Cleaning)

Apple Cider Vinegar Cleaning 101: How to Use ACV to Clean Your Home

इसे चीज़ों की साफ सफाई के लिए भी जाना जाता है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। आप इसे माइक्रोवेव, किचन सरफेस, विंडो, ग्लास और मिरर में किसी भी क्लीनिंग एजेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बस एक गिलास पानी में सेब साइडर सिरका का एक बड़ा चमचा मिलाएं, और सतहों पर स्प्रे बोतल स्प्रे के साथ और फिर साफ कपडे से पोंछें।

सब्जियां और फल धोने के लिए (Apple Cider Vinegar for Washing Vegetables & Fruits)

कैमिकल से भरे फल और सब्‍जियों को धोने के नेचुरल तरीके | Tips to Clean  Vegetables and Fruits Naturally - Hindi Boldsky

फलों और सब्जियों पर किटनाशक होना काफी लोगों के लिए चिंता का विषय है। इसलिए लोग सेब के सिरके में अपने फल धोना ठीक समझते है।ऐसा इसलिए क्योंकि अकेले पानी से केमिकल को साफ नहीं किया जा सकता है।

माउथ वॉश के रूप में (Apple Cider Vinegar for Mouthwash)

ऐसे बहुत ही कम लोग है जो जानते है कि इसका उपयोग माउथ वॉश के लिए किया जा सकता है । यह सांस की बदबू के लिए काफी प्रभावी है। 1 कप पानी में 1 चम्मच सिरका डालकर इस घर में बने माउथ वॉश के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

सेब का सिरका बनाने की विधि (How to Make Apple Cider Vinegar)

सेब का सिरका बनाने की मुख्य रूप से दो विधियां उपयोग में लायी जाती हैं।

  • नैचुरल फरमेंटेशन व
  • ईस्ट फरमेंटेशन (हिन्दी में फरमेंटेशन प्रक्रिया को किण्वन या खमीरीकरण कहा जाता है)।

सेब का सिरका नैचुरन प्रोसेस से बनाते वक्त ईस्ट बैक्टीरिया तथा लैक्टिक बैक्टीरिया मिश्रण में प्राकृतिक रूप से पनपते हैं, जिसमें खासा वक्त लगता है। इस विधि से तैयार सेब का सिरका काफी अच्छी गुणवत्ता का माना जाता है।

सेब का सिरका बनाने की दूसरी विधि में सेब का रस निकालकर उसमें फरमेंटेशन के लिए कृत्रिम ईस्ट मिलाया जाता है। इसके बाद लैक्टिक बैक्टीरिया कल्चर डालकर उस रस को एसिटिक ऐसिड में बदला जाता है। इस विधि से तैयार किया गया सेब का सिरका कम प्रभावी माना जाता है।

विधि

  • 10-15 सेब लें और सेबो को पानी से धो लें। चाकू से इनके छोटे छोटे टुकडे काट लें। कटे हुए सेब के टुकड़ों को 5-6 घंटे के कपड़े से ढककर रख दें।
  • इन सेब के टुकड़ों को कांच के जार में डाले और पानी भर दें, पानी उतना भरे जिससे सेब डूब जायें।
  • इस जार को जालीदार कपडे से बांध दे, सेब के टुकड़ों को ऑक्सीजन मिलता रहे।
  • जार को एक गर्म और अँधेरे वाली जगह पर रख दें। जार को 2-3 महीने तक रखा रहने दें लेकिन हर हफ्ते इसे चलाते रहें।
  • 3 महीने बाद देखेंगे कि जार के अंदर पानी के ऊपर सफेद परत आ जायेगी। ये बैक्टीरिया के कारण होता है। उसके बाद दूसरा बड़े मुँह वाला जार लें, उसमे जालीदार कपडे की सहायता से सेब और पानी के मिश्रण को छान लें।
  • मिश्रण को छानने के बाद जार को फिर से जालीदार कपड़े से बांध दे और एक महीने के लिए गर्म और अँधेरी जगह पर रख दें।
  • एक महीने बाद सेब का सिरका तैयार हो जाएगा, सिरका को अपने हिसाब से किसी भी बर्तन में निकाल कर रख सकते हैं।

सेब के सिरके को स्टोर करने का तरीका (How to Store Apple Vinegar)

सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) को खराब होने से बचाने के लिए इसे सही तरीके से स्टोर करना चाहिए। इसे ठंडी शुष्क जगह पर रखें और गर्मी या सीधी धूप से दूर रखें। एप्पल साइडर विनेगर की बोतल को कभी भी फ्रिज में स्टोर ना करें। बोतल के ढक्कन को टाइट बंद करके रखें जिससे सिरके की सांद्रता और स्वाद में किसी तरह का बदलाव ना आए।

सेब के सिरके की शुद्धता को कैसे पहचानें (How to Recognize the Purity of Apple Cider Vinegar)

बाजार में उपलब्ध अधिकर सेब के सिरके को पॉश्चराइज एवं फिल्टर कर दिया जाता है। जिससे यह दिखने में साफ हो जाता है।पॉश्चराइज एवं फिल्टर करने से सिरके में महजूद मदर कल्चर अथवा बैक्टीरिया खत्म हो जाता है। इस प्रकार से मिलने वाला सेब का सिरका असली नहीं माना जाता है।

मदर (सिरके को बनाने वाला बैक्टीरिया कल्चर) वाला सेब का सिरका असली होता है। यह मदर फायदा पहुँचाने वाले लैक्टिक बैक्टीरिया से बनता है। इस लिए संभवतः मदर वाला ही सेब का सिरका स्तेमाल करना चाहिए।सिरका खरीदते समय इस बात को ध्यान रखे कि उसमे सेब के बारीक बारीक टुकड़े हो जिन्हें मदर कहते हैं। जिसमे से मदर दिखे उसी सिरका की खरीदे। जिस के निचले भाग में एक मकड़ी के जाले जैसा तैरता हुआ ढांचा नजर आ रहा हो। 

ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर लेने के नुक्सान (Side Effects of Too Much ACV)

विनेगर लेने से कई लाभ होते है, लेकिन सावधानी के साथ साइड इफेक्ट की रोकथाम कर इसके लाभ उठाए जा सकते है। इसका सेवन करते समय मात्रा की निगरानी जरूरी होती है । कम मात्रा में सेवन लाभ देता है लेकिन ज्यादा मात्र लेने से नुकसान हो सकता है।

Health Benefits of Apple Cider Vinegar — DrFabio
  • बहुत अधिक लेने से दाँतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • गैस्ट्रोपारेसिस के लक्षणों जैसे हार्टबर्न, पेट फूलना और मतली हो सकते है।
  • गले में जलन महसूस होना ।
  • सेब के सिरका और एसेटिक एसिड के गुणों के कारण भूख कम लगती है।
  • अगर आप कोई दवा ले रहे है तो साथ में एप्पल साइडर विनेगर लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर करे|
  • तीन वर्ष से छोटी आयु के बच्चों को सेब का सिरका पीने की सलाह नहीं दी जाती है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद! 

इस ब्लॉग की जानकारी ज्ञान के उद्देश्य से है और इसमें कोई चिकित्सकीय सिफारिश शामिल नहीं है। सलाह का पालन करने से पहले एक प्रमाणित चिकित्सक से परामर्श करें।

                                                                                                                                                                              रीना जैन


Comments

3 responses to “सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar (ACV))”

  1. These are really impressive ideas in about blogging. You have touched some pleasant factors here. Any way keep up wrinting.

  2. This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place

  3. This is really interesting, you’re a very skilled blogger, I look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!