चिलगोज़ा (Pine Nuts): काजू-बादाम से ज्यादा ताकत वर है ये नट्स

चिलगोजे के सेवन के फायदे बहुत कम लोगों को ही पता होते हैं। लेकिन ये छोटा सा  दिखने वाला चिलगोजा आपके शरीर को शानदार फायदे प्रदान करता है। चिलगोजा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और इसका इस्तेमाल ड्राई फ्रूट्स या मेवे के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवाओं के रूप में भी किया जाता है। इसका तेल भी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। नियमित रूप से चिलगोजा खाने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। चिलगोजा का तेल गठिया और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी के मौसम में चिलगोजा खाने से विशेष फायदे मिलते हैं। तो चलिए बिना देर करे जानते हैं चिलगोजा खाने के फायदे और नुकसान, कितना चिलगोजा खाना चाहिए और चिलगोजा को किस तरह से खा सकते हैं।

चिलगोजा पिस्ता, बादाम की तरह ही एक ड्राई फ्रूट है। देवदार नाम के पेड़ के फल के बीजों को चिलगोजा कहते है। चिलगोजा सूखे फल (ड्राई फ्रूट्स) में सबसे महंगा फल है। चिलगोजा को अंग्रेजी में Pine Nuts कहते है। इसे  ‘नियोजा’ भी कहा जाता है।  इसका वैज्ञानिक नाम Pinus Gerardiana है। चिलगोजा सुखाने के बाद ये बीज हल्के भूरे रंग के हो जाते हैं। चिलगोजा दूसरे सूखे मेवों (Dry Fruits) जैसे कि काज या बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद है। चिलगोजे में नेचुरल विटामिन A, E, B1, B2, C कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, मेग्नीज, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप यह जानकार हैरान हो सकते हैं कि चिलगोजा या पाइन नट एकमात्र ऐसा नट है, जिसमें ये सभी पोषक तत्व एकसाथ मिलते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन, बालों समेत दिमाग को भी बहुत फायदा मिलता है। चिलगोजा की तासीर गर्म होती है।

आइये जानते हैं चिलगोज़ा के कौन-कौन से फायदे होते हैं।

मधुमेह रोगियों के लिए चिलगोजा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-डायेबेटिक गुण होने के कारण ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है चिलगोजे में मौजूद न्यूट्रिशन से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक कम हो सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स डायबिटीज का रिस्क कम कर सकते हैं। मधुमेह बीमारी के बाद भी शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आने देता है। चिलगोजा के फायदे मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण है।

Creative Block? The Answer Could Be as Simple as Electric Shocks to Your  Brain

ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में ये ड्राई फ्रूट कई प्रकार से फायदेमंद है। ये ओमेगा-3 से भरपूर है और आपके ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है। ये आपके सोचने और समझने की क्षमता को सही करता है और फिर इसका एंटीऑक्सीडेंट सेलुलर स्ट्रेस और सूजन को कम करता है। इस प्रकार से ये ब्रेन को हेल्दी रखने में मददगार है।

चिलगोजा में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा त्वचा की प्राकृतिक नमी अवरोध को बनाए रखने में मदद करते हैं, शुष्कता को रोकते हैं और उसे हाइड्रेटेड रखते हैं। क्योंकि वे विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।पाइन नट्स में सूजनरोधी गुण भी होते हैं जो त्वचा के घावों, जलन और दाग-धब्बों को तेजी से ठीक कर सकते हैं।

GIF eyes - animated GIF on GIFER

पाइन नट्स आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन ई की प्रचुरता के कारण चिलगोजा मुक्त कणों से सुरक्षा प्रदान करता है, इन छोटे-छोटे मेवों में थोड़ी मात्रा में विटामिन ए भी होता है, जो अच्छी दृष्टि और रेटिना के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, जिंक और सेलेनियम, दो खनिज जो आंखों के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने और कई नेत्र संरचनाओं के संचालन का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, पाइन नट्स में पाए जा सकते हैं।

चिलगोजा पाइन नट आयरन से भरपूर होता है। यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर द्वारा ऑक्सीजन को स्टोर करने और इसे महत्वपूर्ण अंगों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि उन्हें आयरन की आवश्यक खुराक मिलती है। बच्चे के मस्तिष्क के स्वास्थ्य और विकास को प्रेरित किया जाता है अगर गर्भवती माताओं को अपने नियमित आहार में इसे शामिल करना चाहिए।

चिलगोजा जितना खाने में फायदेमंद है उतना ही इसका तेल लगाने से फायदा मिलता है।इसका तेल लगाने से जोड़ों का दर्द और गठिया के दर्द में आराम मिलता है। 

चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है। इसमें पॉली अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाकर दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।

भूख को कम करता है,तेजी से बहुत ज्यादा वजन घटाने में चिलगोजा मददगार हो सकता है।  पाइन नट्स तेल का सेवन इसमें फायदेमंद है। इसमें पिनोलेनिक नाम का फैटी एसिड होता है, तो भूख को कम करने में मददगार होता है।

यह सोचकर की यह बेहद फायदेमंद है ज्यादा चिलगोजे का सेवन न करें। अब सवाल यह उठता है कि एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए। तो बड़ों को एक दिन में 5-6 से ज्यादा और बच्चों को 2 या 3 से ज्यादा चिलगोजा के बीज नहीं खाने चाहिए। चिलगोजा को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

चिलगोजा को कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं या इसे हल्का रोस्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। रोस्ट करने से इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है, लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा भूनने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

स्नैक के रूप में: सूखे मेवे एक बेहतरीन स्नैक विकल्प हैं जिन्हें ऐसे ही खाया जा सकता है या अन्य नट्स और बीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। सलाद में:

सलाद को अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए सूखे मेवों को सलाद में मिलाया जा सकता है।

स्मूदी में: स्मूदी को अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए सूखे मेवे को स्मूदी में मिलाया जा सकता है।

इसे मिठाइयों या केक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, इसे पेस्ट बनाकर भी कई व्यंजनों में प्रयोग किया जा सकता है।

चिलगोजा को दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। हालांकि, इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के भोजन के बाद नाश्ते के रूप में खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चिलगोजा में प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान रहने में मदद करते हैं।

चिलगोजा के नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में या अनियंत्रित रूप से पाइन नट्स या चिलगोजा का सेवन करते हैं तो यह आपको कई तरह के सेहत से जुड़े नुकसान पहुंचा सकता है।

  • इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है।
  • चिलगोजा में विटामिन-ए, विटामिन-ई, और विटामिन-के होता है, जिसका ज़्यादा सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन बन सकता है।
  • चिलगोजा की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।

चिलगोजा खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप छिलके वाला चिलगोजा ही खरीदें बिना छिलके वाला न खरीदें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)।

पढ़ने के लिए धन्यवाद ! 

रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!