Tofu

Tofu: सोया पनीर के फायदे और नुकसान

टोफू का उपयोग सबसे अधिक चीन में किया जाता है एवं टोफू का उद्गम भी चीन में ही माना जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर वीगन (Vegan-पशु उत्पादों के उपयोग से परहेज करने वाले) लोग करते हैं। यह पनीर की तरह ही दिखता है और इसे टोफू पनीर या सोया पनीर भी कहा जा सकता है। ये पनीर की तुलना में कम सॉफ्ट होता है। इसमें भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। पनीर में फैट अधिक होता है जबकि टोफू में फैट कम होता है। ये पनीर जितना टेस्टी और सॉफ्ट नहीं होता, लेकिन कम वसा और कैलोरीज की वजह से वजन कम करने वालों के लिए ये पहली पसंद होता है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे पनीर के बजाय टोफू का सेवन कर सकते हैं। टोफू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टोफू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि टोफू में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटाशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए जैसे तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं।

टोफू क्या है? (What is Tofu?)

अक्‍सर लोगों के मन यह सवाल उठता है कि टोफू है क्‍या। यह आपके लिए शाकाहारी भोजन का एक पौष्टिक विकल्‍प है। ऐसा माना जाता है कि यह पनीर जितना ही पौष्टिक होता है। इसे बनाने के लिए सोयाबीन से बने दूध का उपयोग किया जाता है। जिस तरह से हम दूध को परिष्कृत कर पनीर बनाते हैं इसी तरह इसे भी तैयार किया जाता है।टोफू तैयार करने के लिए सबसे पहले बीन्स को भिगोया जाता है, पकाया जाता है और कुचलकर एक तरल पदार्थ बनाया जाता है। सामान्‍य रूप से पहले सोया दही बनाया जाता है। बाद में इससे पनीर बनाया जाता है जिसे आम भाषा में सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है।

टोफू के पोषक तत्व (Tofu Nutrients)

अपने बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और शारीरिक विकास के लिए सोया पनीर का उपयोग लाभकारी होता है। टोफू में कई पोषक तत्‍व होते हैं जो इसे हमारे लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसमें अमीनो एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है साथ ही इसमें वसा, कार्बोस, विटामिन और खनिज पदार्थों की अच्‍छी मात्रा होती है।

टोफू की लगभग 100 ग्राम मात्रा में मौजूद पोषक तत्‍व इस प्रकार हैं :

प्रोटीन – 8 ग्राम

कार्ब्‍स – 2 ग्राम

फाइबर – 1 ग्राम

वसा – 4 ग्राम

मैंगनीज – 31 प्रतिशत

कैल्शियम – 20 प्रतिशत

सेलेनियम – 14 प्रतिशत

फॉस्‍फोरस – 12 प्रतिशत

कॉपर – 11 प्रतिशत

मैग्‍नीशियम – 31 प्रतिशत

टोफू खाने के फायदे (Health Benefits of Tofu)

टोफू को पोषक तत्वों का खजाना कहना गलत ना होगा। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, आयरन, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इसलिए टोफू का सेवन फायदेमंद ही होता है।

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत (Good Source of Protein)

टोफू उन व्यक्तियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है जो पशु उत्पादों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते मुख्य रूप से वीगन वह लोग जो पशु उत्पादों का सेवन नहीं करते प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए टोफू यानी सोया पनीर का सेवन कर सकते हैं। टोफू में अमीनो एसिड्स की काफी अच्छी मात्रा होती है। अगर आप अपनी डाइट में फैट और काबोहाइड्रेट को कम रखते हुए प्रोटीन को शामिल करना चाहते हैं, तो टोफू खाना इसका सबसे अच्छा तरीका है। सोया पनीर डाइजेस्ट भी आसानी से हो जाता है।

वजन को कम करने के लिए (To Reduce Weight)

सोया पनीर और सोया आधारित उत्पादों को भूख को कम करने में मदद करते है। सोया पनीर में फाइबर और प्रोटीन की एक अच्छी मात्रा भी प्रदान करते हैं, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है, अगर सोया पनीर ज्यादा मात्रा में खाया जाता है।

हार्ट के लिए (For the Heart)

टोफू हार्ट डिजीज के रिस्क को भी कम करता है। इसके सेवन से सैचरेटेड फैट्स के साथ-साथ कलेस्ट्रॉल का भी स्तर कम हो जाता है।

मेनोपॉज के समय लेना लाभदायक (Beneficial to Take During Menopause)

महिलाओं के मासिक धर्म बन्द होने से शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा कम होने लगती है। जिससे घुटनों में दर्द, पेट का भारी होना, कमर में दर्द रहने लगता है। इस स्थिति में महिलाओं के लिए सोया पनीर बहुत ही लाभकारी होता है। कुछ समय तक सोया पनीर का उपयोग करने से महिलाओं की समस्याएं कम होती है। टोफू में प्रोटीन की कमी को दूर करने की क्षमता है और साथ ही इसमें सही मात्रा में ओमेगा-3 होने के कारण इस समय महिलाओं के लिए यह काफी अच्छा और फ़ायदेदायक होता है। सुबह नास्ते में इसे सही मात्रा में लेना बहुत ही ज्यादा सही रहेगा|इसके साथ सोया पनीर का सेवन मासिक धर्म में होने वाले सूजन, कमर में दर्द पेट में दर्द जैसी समस्याओं में निजात दिलाता है।

एनीमिया को रोके (Prevent Anemia)

शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहते हैं। टोफू में आयरन की अच्‍छी मात्रा होती है जो एनीमिया के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है। आयरन शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं के उत्पादन में सहायक होता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है जो स्‍वाभाविक रूप से लाल रक्‍त कोशिकाओं की संख्‍या में भी गिरावट होती है। एक अध्‍ययन से पता चलता है कि टोफू का नियमित सेवन करने पर वयस्‍कों में एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है। 

हड्डियों के लिए लाभदायक (Good for Bones)

सोया में बहुत से ऐसे गुण होती जो हड्डीओं को मजबूत करने में और साथ ही कई तरह के इस सम्बन्धी समस्या और दर्द को नियंत्रण में रखता है| जोड़ो के दर्द और हड्डी क्षय रोग के लिए भी टोफू एक अच्छी खुराक है। जैसे दूध और दूध सम्बन्धी चीजे लेने से हड्डीओं में मजबूती आती है उसी तरह सोया और उसके मिल्क भी हमें मदत करता है आप चाहे तो कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए टोफू का भी सेवन कर सकते हैं। मुख्य रूप से वह लोग जो दूध से बने उत्पादों का सेवन नहीं करते वह सोया पनीर यानी टोफू का सेवन कर सकते हैं।

बालों के लिए लाभकारी (Beneficial for Hair)

केराटिन प्रोटीन की कमी के कारण हमारे बाल गिरने लगते है। लेकिन टोफू केराटिन प्रोटीन की कमी को पूरा करता है जिससे बालों का गिरना कम होता है। साथ ही मौजूदा बालों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। केराटिन  बालों के विकास के लिए एक महत्‍वपूर्ण प्रोटीन है। इसलिए आप अपने बालों के उपचार के लिए केमिकल्‍स आधारित उत्‍पादों का उपयोग बंद करें और टोफू को अपने आहार में शामिल करें। यह आपके बालों को झड़ने से रोक सकता है।

एक दिन में कितना टोफू (Tofu ) खाना चाहिए? (How much Tofu should be eaten in a day?)

एक दिन में आपको कितने सोया पनीर का सेवन ही करना है इसके बारे में पता होना चाहिए।आपको एक दिन में 100 ग्राम सोया पनीर खाना चाहिए। 100 ग्राम सोया पनीर में प्रोटीन की मात्रा लगभग 11g होती है। इसका सेवन पूरे दिन में 1 बार करने से यह आपके शरीर को काफी लाभ देता है।

टोफू खाने के नुकसान (Side Effects of Tofu)

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसान देता ही है। बेशक टोफू बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करने लगे हैं तो इसका नुकसान भी आपको झेलना होगा।चलिए आपको बताते हैं इसको खाने के नुकसान क्या क्या है।

  • किसी को सोया प्रोडक्ट से एलर्जी है तो उन्हें टोफू का सेवन नहीं करना चाहिए वरना उन्हें इचिंग की परेशानी हो सकती है।
  • टोफू का अधिक सेवन आपके ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन गुर्दे के पत्‍थर,पाचन की समस्‍या और लीवर की परेशानी को बढ़ा सकता है।

टोफू का सेवन कैसे करें? (How to Consume Tofu?)

  • टोफू का सेवन ऑफ इसकी सब्जी बना कर या सलाद के साथ ही कर सकते हैं आप चाहे तो इसका सीधा सेवन भी कर सकते हैं।
  • टोफू को भुर्जी बनाकर भी खाया जा सकता है
  • सैंडविच में टोफू इस्तेमाल कर सकते है।
  • टोफू को हल्का तल के खा सकते हैं।
  • पनीर की तरह ही टोफू की सब्जी बना सकते हैं।

नोट: पैक टोफू को कम हफ्ते या उसके उपयोग की तिथि तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है। वहीं खुले टोफू को एक बर्तन में पानी में डालकर रख सकते हैं। इसे एक हफ्ते तक पानी में डालकर रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि इस दौरान टोफू का पानी रोज बदलते रहें।

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

                                                                                                                                                                              रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!