Keratin Treatment

Keratin Treatment: केराटिन ट्रीटमेंट क्या है, इसके फायदे और नुकसान

कैराटिन शरीर में पाया जाने वाला एक विशेष किस्म का प्रोटीन समूह होता है। कैराटीन की मदद से ही हमारी त्वाचा, बाल औऱ नाखूनों को निर्माण होता है। हमारे बाल प्रकृतिक रूप से तभी बढ़ते हैं, जब बालों की जड़ों में कैराटिन प्रोटीन की सही मात्रा मौजूद होती है। हमारे बाल केराटिन से बने होते हैं, इसलिए केराटिन बालों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो बालों में प्राकृतिक तौर पर पाया जाता है। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखता है और बालों में अंदुरुनी और बाहरी दोनों तरफ से सुरक्षा प्रदान करता है। जिसकी वजह बाल मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं। आज आधुनिक जमाने में सैलूनों में कैराटिन को कत्रिम तरीके से किया जाता है और इसी का प्रयोग करते हुए बालों को स्मूथ, शाइनी और स्ट्रेट किया जाता है।

 केराटिन ट्रीटमेंट क्या है? (What is Keratin Treatment?)

हेयर केराटिन का पूरा नाम  केराटिन प्राटीन ट्रीटमेंट (Keratin Protein Treatment) है। इसे बालों की चमक और स्मूथनेस बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हेयर ट्रीटमेंट 4-5 महीने तक चलता है। लगातार धूप, पॉल्यूशन और कैमिकल्स के संपर्क में आने की वजह से बालों में मौजूद प्रोटीन कम होने लगता है और हमारे बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं क्योंकि बालों में मौजूद केराटिन खत्म हो जाता है। बालों के नैचुरल प्रोटीन को रिस्टोर करने के ट्रीटमेंट को ही केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट कहा जाता है। इसमें बालों में आॢटफिशियल केराटिन डाला जाता है ताकि आपके बाल स्मूथ और शाइनी हो जाएं। इन दिनों यह ट्रीटमेंट काफी फेमस भी हो रहा है।

केराटिन के फायदे (Benefits of Hair Keratin)

Keratin Treatment — CARMEN WALKER HAIR

हेयर केराटिन लेने से  बालों को कई तरह से फायदे मिलते हैं। 

  • केराटिन ट्रीटमेंट बालों को सिल्की और ग्लॉसी लुक देता है। 
  • केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों को मेनेज करना काफी आसान हो जाता है।
  • इससे आपके बालों में तरह-तरह की हेयरस्टाईल बनाना आसान हो जाता है।
  • अगर आप अक्सर अपने उलझे बालों से परेशान होते हैं तो यह ट्रीटमेंट आपको कुछ समय के लिए इससे छुटकारा देगा।
  • यह ट्रीटमेंट बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से तथा प्रदूषण से भी बचाता है। 

हेयर केराटिन के नुकसान (Side Effects of Hair Keratin)

हर चीज के कुछ न कुछ फायदे-नुकसान हाते हैं। ऐसे ही हेयर केराटिन ट्रीटमेंट के भी फायदे के साथ ही नुकसान भी होते  हैं। जानें इनके बारे में-

  • केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों के ऑयली होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
  • साथ ही कुछ समय तक आप अपने मन मुताबित हेयर प्रोडेक्ट यूस नहीं कर सकते।
  • केराटिन ट्रीटमेंट से बालों का बाउंस गायब हो जाता है और कुछ महीनों तक इनकी वॉल्यूम भी नहीं दिखती।
  • केराटिन ट्रीटमेंट में आमतौर पर एक ऐसे केमिकल का इस्तेमाल होता है अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो स्किन में और आंखों में खुजली-जलन महसूस हो सकती है।

केराटिन के बाद किन बातों का ध्यान रखना है?

(What are the things to be kept in mind after Keratin Treatment?)

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट करवाने के बाद बालों की सही तरह से केयर करने की जरूरत होती है।

  • केराटिन ट्रीटमेंट लिया है तो बालों को ना तो कर्ल करें और ना ही स्ट्रेट।
  • केराटिन ट्रीटमेंट लेने के पहले तीन दिन ना धोएं बाल अगर आप बाल धो लेंगी तो ट्रीटमेंट का असर ही खत्म हो जाएगा। 
  • ट्रीटमेंट लेने के तीन दिन बाद तक बाल बांधे भी नहीं।
  • केराटिन कराने के बाद नॉर्मल शैंपू का इस्तेमाल ना करें। इसके लिए  प्रोटीन स्पेशल शैंपू, कंडीशनर और हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। 
  • आपको ऐसे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें सल्फेट्स और सोडियम क्लोराइड न हों। सल्फेट्स और सोडियम क्लोराइड केराटिन ट्रीटमेंट के लाभ को कम कर सकते हैं।
  • केराटिन ट्रीटमेंट किसी प्रोफेशनल से ही कराएं। ध्‍यान रखे जिस सैलून में फॉर्मल्‍डेहाइड फ्री केराटिन ट्रीटमेंट होता है वहीं से यह ट्रीटमेंट लें। 
  • केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों बालों कम से कम फोल्‍ड करें। यह स्‍ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट नहीं होता। अगर आप बालों को फोल्‍ड करेंगी तो आपके बालों में फोल्‍ड का इफैक्‍ट आ जाएगा। 
  • केराटिन उपचार साल में तीन बार से अधिक नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि समय के साथ वे बालों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को यह उपचार कराने से बचना चाहिए। फॉर्मल्डेहाइड या श्वसन समस्याओं की संवेदनशीलता वाले लोगों को केरातिन उपचार से भी बचना चाहिए।
  • इन दुष्प्रभावों से बचने के लिए, व्यक्ति फॉर्मलडिहाइड-मुक्त उपचारों का विकल्प भी चुन सकता है। कुछ का दावा है कि ये फॉर्मलडिहाइड फॉर्मूले जितने प्रभावी नहीं हैं, लेकिन इन्हें सुरक्षित माना जाता है। 

नोट: प्रोटीन के सेवन से शरीर में केराटिन तेजी से बनता है। इसके लिए आपको डाइट में दूध, नट्स, दालें, बींस, गाजर आदि शामिल करने चाहिए। अगर आप बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो बायोटिन से भरपूर चीजें जैसे गोभी, बीन्स, नट्स, मशरूम, अनाज का सेवन करें। ये सब केराटिन को बढ़ाने का काम करते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

रीना जैन

                                                                                                                                                                             

Translate »
error: Content is protected !!