इम्यूनिटी बढ़ाने वाली 5 होममेड ड्रिंक्स (5 Home-Made Drinks to Boost your Immunity)

इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। जिससे आप बदलते मौसम में हेल्दी और फिट रह सकते हैं। इसके लिए कुछ ऐसी होम मेड ड्रिंक्स जिनके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।

चुकंदर,गाजर व सेब जूस-

Apple & Beet - Nutriphy

ये तीनों ही चीज़ों में अच्छा पोषण होता है। सेब विटामिन ए ज़िंक और गाजर विटामिन ए और ई से युक्त होता है। साथ ही चुकंदर में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए ज़रूरी व फायदेमंद होते हैं। यह पेट के लिए भी हल्के होते हैं।

 इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक छोटे साइज़ का चुकंदरए एक छोटा सेब व छोटी गाजर और एक लीटर पानी चाहिए। इन सभी को छोटा-छोटा काट लें और इसमें पानी मिलाकर ब्लेंडर में इसे पीस लें। अब इसे छान लें और पी जाएं। इस ड्रिंक का सबसे अच्छा असर सुबह खाली पेट पीने से होगा।

नींबू अदरक और हनी –

Honey ginger Images, Royalty-free Stock Honey ginger Photos & Pictures |  Depositphotos

जब शहद में नींबू और अदरक जैसी हाई न्यूट्रीएंट्स वाली चीजें शामिल करते हैं तो इसकी शक्ति और बढ़ जाती है। यह ड्रिंक कई तरह के वायरस से लड़कर हमारा बचाव करती है। इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं। नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है और अदरक की जड़ या अदरक पाउडर का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

इसकी ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास पानी को गर्म करके इसमें कसा हुआ अदरक, आधा नींबू, एक चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिक्स कर लें। इसे छान लें और पी जाएं।

आंवला  पालक और चुकंदर-

Beetroot juice at Best Price in India

न्यूट्रिशन से भरपूर होने के कारण आंवला पालक और चुकंदर का सेवन और इनका जूस दोनों ही फायदेमंद है। आंवला एक खट्टा फल है जिसमें नींबू, संतरा से भी अधिक विटामिन सी होता है। पालक में विटामिन ए , विटामिन सी, विटामिन  और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है।चुकंदर में विटामिन सी, पोटैशियम, फोलेट, आयरन  प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आंवला ,पालक और चुकंदर का मिक्स जूस पीने से इम्यूनिटी अच्छी होती है।

 प्याज का पानी-

Onion Juice benefits

प्याज एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर से बीमारियों को दूर करने और मेटाबॉलिज्म मजबूत करके इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करती है।

प्याज के सभी रूपों में कई मेडिसिनल कम्पाउंड पाए जाते हैं जो कि कई तरह के वायरस से लड़ता है। इसकी ड्रिंक बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में प्याज के टुकड़े करके डाल लें और उसे 5.6 घंटे तक ऐसा ही रहने दें। फिर उस पानी को छानकर पी लें।

मिक्स जूस-

MIXED FRUIT JUICE – Decakeworld

सभी जूस में अगर सबसे सेहतमंद और फायदेमंद जूस की बात करें तो फलों और सब्जियों के मिश्रण से बना मिक्स जूस सबसे बेहतर है। गाजर, खीरा ,चुकंदरए ,नींबू , पुदीना, आंवला, टमाटर ,लौकी और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और फूल गोभी आदि का जूस मिलाकर पियें।

इस ड्रिंक बनाने के लिए एक लीटर पानी चाहिए। इन सभी को छोटाछोटा काट लें और इसमें पानी मिलाकर ब्लेंडर में इसे पीस लें। पानी को गर्म करके इसमें  आधा नींबू एक चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिक्स कर लें। इसे छान लें और पी जाएं। इसमें आप विभिन्न  सब्जियों के फायदे एक साथ उठा सकते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स भी पाएं जाते है।  यह स्किन को साफ रखता है और शरीर को संतुलित बनाये रखता है। इसके साथ ही इससे आपको अतिरिक्त वजन से छुटकारा भी मिलता है। इस जूस का नियमित सेवन करने से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद ! 

इस ब्लॉग की जानकारी ज्ञान के उद्देश्य से है और इसमें कोई चिकित्सकीय सिफारिश शामिल नहीं है। सलाह का पालन करने से पहले एक प्रमाणित चिकित्सक से परामर्श करें।

                                                                                                                                                                              रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!