Crow’s Feet: जानिए क्या है क्रो-फीट और इसके कारण, हटाने के आसान टिप्स in Hindi

उम्र से पहले ही आंखों के पास दिखने वाली झुर्रियों  त्वचा की खूबसूरती को छीन लेती हैं दरअसल आंखों के नीचे की स्किन बहुत पतली होती है। इसी वजह से ये संवेदनशील भी होती है। त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होना, उम्र का असर, तनाव हॉर्मोनल बदलाव आदि  झुर्रियों के रूप में दिखने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पतली और रुखी होने लगती है। इससे लचीलापन कम हो जाता है और त्वचा खुद को डैमेज होने से नहीं बचा पाती है या डैमेज होने के बाद खुद रिकवर नहीं हो पाती है। इस वजह से झुर्रियां दिखाई देने लगती है। 

क्या होते हैं क्रो-फीट? (What are Crow’s-feet?)

remove crows feet around the eyes Promotion OFF54%

त्वचा के लूज पड़ने से हमारे शरीर के साथ ही चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ऐसी ही झुर्रियां हमारी आंखों के किनारों पर पड़ती हैं, जिनका आकार क्रो यानी कोए के पंजों की तरह होता है। इसलिए आंखों के किनारे पर पड़नेवाली इन झुर्रियों को क्रोज-फीट (Crow’s Feet) के नाम से जाना जाता है। ये आपकी आंखों की सुंदरता घटा देते हैं और कम उम्र में ही बूढ़ा दिखाने लगते हैं।

क्यों होती है क्रो-फीट की समस्या? (Why is There a Problem of Crow’s-Feet?)

  • त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होना
  • लैपटॉप और मोबाइल का अधिक उपयोग
  • बहुत अधिक समय धूप में रहना
  • तनाव
  • नींद पूरी ना होना
  • त्वचा की देखभाल ना करना
  • केमिकल वाले सौदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल
  • भोजन में पोषण की कमी
  • शुगर का अधिक सेवन 
  • त्वचा में रूखापन रहना
  • मेनोपॉज
  • मदिरापान व धूम्रपान 

क्रो-फीट की समस्या कों कैसे रोकें? (How to Stop the Problem of Crow’s-feet?)

  • फेस एक्‍सरसाइज करें।
  • संतुलित आहार लें। डाइट में पौष्टिक आहार जैसे फल, सब्जियां, बीन्स, साबुत अनाज, नट्स आदि लें।
  • धुम्रपान ना करें और शराब से भी दूरी बनाएं।
  • यूवी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाएं।
  • त्वचा को ड्राई होने से बचाएं। दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • धूप में जाने से बचें। धूप में सनग्‍लास का प्रयोग करें।
  • चेहरे को सुबह शाम मॉइस्चराइज करें।

क्रो-फीट हटाने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Crows Feet)

यदि आप क्रोज फीट की समस्या को नोटिस करके समय पर इसका उपचार नहीं करते हैं तो यह समस्या बढ़ती जाती है इससे निजात पाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के बाजारों में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्रीम आदि लगाते हैं। इनमें एंटी-रिंकल्स क्रीम का उपयोग सबसे अधिक होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से भी आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

तेल से मसाज (Oil Massage)

Makeup looks celebs are obsessing over

तेल से मालिश करने से भी झुर्रियों से निजात मिल जाता है। रोजाना रात को सोने से पहले अच्छे से मुंह धोकर चेहरे पर जैतून का तेल, कैस्टर ऑयल नारियल तेल या बादाम का तेल, इनमें से कोई भी तेल जो आपकी स्किन को सूट करे, उससे हल्के हाथों से मसाज करें। सु​बह चेहरा गुनगुने पानी से धोएं। इससे आपकी आंखों के नीचे कभी भी झुर्रियां नहीं पड़ेगी।

एलोवेरा (Aloevera)

5 reasons why aloe vera gel is a blessing for your skin and hair

इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पायी जाती है। जो कि आंखों के पास झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्‍स को हटाते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते है। जो कि स्किन को टोन कर देते है। इसे लगाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर सोने से पहले आंखों के आसपास लगाकर सो जाएं। दूसरे दिन सुबह पानी से मुंह धो लें। इससे आपको थोड़े दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।

लेमन जूस (Lemon Juice)

Putting Lemon Juice on My Face Helped Clear Up My Acne - Using Lemon Juice  for Acne

लेमन जूस में भरपूर मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जो कि स्किन की मृत कोशिकाएं निकालने और झुर्रियां भगाने में मदद करता है। इसके लिए लेमन जूस को  को झुर्रियों वाली जगह पर रगड़े। इसे 10 मिनट बाद धो दें या रात के समय ग्लिसरीन और नींबू के रस के मिश्रण को आंखों के पास लगाएं। इससे जल्दी ही आंखों की झुर्रियां दूर हो जाएंगी।

विटामिन ई (Vitamin E)

Suplemen Vitamin E - Manfaat Kulit, Rambut, dan Kesehatan

इस जरूरी विटामिन की कमी से भी त्‍वचा डल और ड्राय होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार में विटामिन ई को शामिल करें। अमूमन शाकाहारी महिलाओं में इसकी कमी हो जाती है। इसके लिए आप विटामिन ई के कैप्‍सूल और एलोवेरा जेल को  अपनी आंखों के आसपास मालिश कर सकती हैं।

फ्रूट  मास्क (Fruit Mask)

FACE MASK Trends - Check Out Hot Celebrities in FACE MASK | Vogue India

कुछ फल भी बहुत कारगर हैं जैसे केला, अनानास ,अंगूर, सेब, पपीता। केले का पल्प बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। अनानास बहुत सहायक है।दअरसल इसमें ब्रोमलेन एंजाइम होता है। इसे झुर्रियों दूर करने में मददगार माना जाता है।आप इसके जूस को आंखों के नीचे लगाएं।  वहीं अंगुर का रस चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। इसी तरह कच्चे सेब को पीसकर मुंह पर लगाएं। 10 से 15 मिनट रखने के बाद कुनकुने पानी से धो लें। पपीता विटामिन ए से भरपूर होता है। इसका पल्प बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसावट आती है इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से किया जाए और कुछ सावधनियां बरती जाएं तो चेहरे पर चमक हमेशा बनी रहेंगी।

नोट – बढ़ती उम्र के सबसे पहले झुर्रियां आंखों के आसपास ही नज़र आते हैं। त्वचा पर अधिक मेकअप का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। मेकअप फाइन लाइंस और झुर्रियों को बढ़ावा देता है। सही और अच्छी क्वॉलिटी का मेकअप चुनें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, शराब और कैफीन का सेवन ना करें और रोज़ एक्सरसाइज़ करें। आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद ! 

इस ब्लॉग की जानकारी ज्ञान के उद्देश्य से है और इसमें कोई चिकित्सकीय सिफारिश शामिल नहीं है। सलाह का पालन करने से पहले एक प्रमाणित चिकित्सक से परामर्श करें।

                                                                                                                                                                              रीना जैन


Comments

One response to “Crow’s Feet: जानिए क्या है क्रो-फीट और इसके कारण, हटाने के आसान टिप्स in Hindi”

  1. Dr.Sarita Jain Avatar
    Dr.Sarita Jain

    Wonderful

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!