Remove Spectacles

आँखों से चश्मा कैसे हटाये? (How to Remove Spectacles Permanently in Hindi)

पहले के समय में एक खास उम्र के लोग ही चश्मा लगाए दीखते थे।  लेकिन अब छोटी उम्र के बच्चों भी चश्मा पहनने को मजबूर हैं।  आज के समय में प्रदूषण, टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली किरणों के लगातार संपर्क में रहने से इसका सीधा प्रभाव आंखों पर पड़ता है।  यहीं वजह है कि इन दिनों छोटे बच्चों की भी आंखों की रोशनी कम होने लगी है आज वर्तमान में छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी इस टेक्नोलॉजी की चपेट में आ चुके हैं। सुबह आँख खुलने से लेकर रात को आँख बंद करने तक ज्यादातर हमारा समय स्क्रीन को देखने में ही बीतता जा रहा है फिर चाहे वह मोबाइल चलाना हो, टीवी देखना हो, या फिर कंप्यूटर/ लैपटॉप पर काम करना हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है,इन सबका हमारे आँखों पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है। क्या आप चश्में से छुटकारा पाना चाहते है तो हम आपको बताते हैं,आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का टिप्‍स ।जिनसे आप आसानी से चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं।

आँखों की रोशनी कम होने के कारण (Causes of Weak Eye Sight)

(Thinkstock)
  • हमारा रहन सहन
  • अधिक टी.वी देखना
  • मोबाइल कंप्यूटर का अधिक प्रयोग
  • पौष्टिक खाना ना खाना
  • पर्याप्त पानी नहीं पीना
  • पर्याप्त नींद न लेना
  • आनुवांशिक
  • किसी बीमारी की वजह से

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

(Exercises to Increase Eyesight)

पेंडुलम एक्सरसाइज (Pendulum Exercise)

15 Best & Effective Eye Exercises and How to do it - WomenXO

अपनी आंखों को पेडुलम की तरह एक किनारे से दूसरे किनारे तक घुमाइएय यह एक्सरसाइज ऑब्लिक मसल्स को प्रभावित करता है और लेंस को फोकस करता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंखों की पुतलियों को घड़ी की सीधी और उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। इस तरीके को दिन में 10 से 15 बार आजमाएं। ऐसा करने से आपकी आंखे स्वस्थ रहेंगी और उनकी रोशनी भी बढ़ेगी। 

पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं (Blink Quickly)

Lenstore eye yoga eye exercises blinking

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को 20 से 25 बार जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखों की इस एक्सरसाइज को दिन में एक बार जरूर आजमाएं। ज्यादातर लोग फोन और कंप्यूटर चलाते समय अपनी पलकों को कम झपकाते हैं, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। पलक झपकाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

हथेलियों को आंखों पर रखें(Place Palms on Eyes)

Eye Yoga: 5 Easy Eye Exercises To Prevent Eye Strain | Lenstore

आंखों से स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगकर गर्मी पैदा करें। अपने दोनों हाथों को तब तक रगड़ें जब तक की वो गर्म न हो जाएं। फिर आंखे बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल ना आएं। दिन में ऐसा 3-4 बार करें।

हरी घास पर चलना  (Walking On Grass)

in-on (Expressing Location) | English - Quizizz

हरी घास पर चलने से आप अपने चश्मे का नंबर कम ही नहीं बल्कि चश्मे से स्थायी रूप से छुटकारा भी पा सकते हैं। ओस से भीगी घास पर सुबह के समय नंगे पैर चलना आपकी आंखों की रोशनी तीव्र गति से बढ़ा सकती है। कुछ मिनट हरियाली में बिताना आंखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है।

योगासन (Yoga Asanas)

अनुलोम विलोम- रोजाना 10-15 मिनट इस आसन को करें। इससे आंखों की रोशनी बढने के साथ-साथ दिमाग शांत रहेगा।

शवासन- शरीर को जागृत अवस्था में आराम देने का सबसे आसान तरीका शवासन का अभ्यास करना है।

शीर्षासन- इस आसन को करने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है इसके साथ ही आंखों की कई समस्याएं भी कम होती है।

सर्वांगासन – इस आसन से पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है। इसके साथ ही आंखों को भी लाभ मिलता है।

Read more about Sarvangasana- https://www.theaarngroup.com/sarvangasana-in-hindi/

त्राटक- अभ्यास करने से भी हम अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

Read more about Tratak Meditation- https://www.theaarngroup.com/tratak-meditation/

आंखों की रोशनी के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट

(Acupressure Points for Eyesight)

अगर आपको आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर के बीच में रोजाना 5 मिनट दबाएं।

आंखों की रोशनी के लिए मुद्रा (Mudra for Eyesight)

देव ज्योति योग मुद्रा (Dev Jyoti Yoga Mudra)

अपने हाथ की तर्जनी उंगली को मोड़ ले और अंगूठे की जड़ पर लगाएं, यह मुद्रा देव ज्योति मुद्रा कहलाती है। देवज्योति मुद्रा बिल्कुल वायु मुद्रा (Vayu Mudra) की तरह होती है। इस मुद्रा में लगभग 40 से 60 सेकंड तक रुकना चाहिए। ये अभ्यास सुबह और शाम चार से छह बार दोहराना चाहिए।

चश्मा हटाने का घरेलु उपाय (Home Remedies to Remove Glasses)

तांबे का पानी (Copper Water)

Copper Vessels Health Benefits : तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते  हैं ये चौंकाने वाले स्वास्थ्य लाभ | TV9 Bharatvarsh

एक लीटर पानी को तांबे के जग में रात भर के लिए रख दें और सुबह उठकर इस पानी को पीएं। तांबे में रखा पानी शरीर विशेषकर आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है।

त्रिफला का उपयोग (Use of Triphala)

1 चम्मच त्रिफला पाउडर को1 गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और इस पानी से अपनी आँख धोएं। आँख धोते समय साफ पानी अपने में रखें। 1 महीने में ऐसा करने से आपको असर दिखाई देगा। रोज यह प्रक्रिया करें आपको परिणाम जरुर मिलेगा। 

आवला का उपयोग (Uses of Amla)

आमला में वितामिन C होता है, जो आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है। आप आमला को किसी भी रूप जैसे आमला को ऐसे ही खाएं, उसका पाउडर, जैम, मुर्रबा ,कैंडी, जूस कैसे भी ले सकते है। इसका नियमित सेवन आपकी आंखों की रोशनी को पहले की तरह सामान्य कर सकता हैआमला जूस बाजार में बना बनाया मिल जाता है,  इसे थोड़ी सी शहद के साथ रोज सुबह पियें या फिर 1 चम्मच आमला पाउडर को पानी के साथ सोने से पहले खाएं। ये दोनों ही तरीके आपकी आँखों की रोशनी बढ़ने में सहायक है। 

गाय का घी और काली मिर्च (Cow Ghee and Black Pepper)

इसके लिए 1/2 छोटा चम्मच गाय का घी पिघलाकर उसमें 1/2 छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च मिलाएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके बाद 1 गिलास गुनगुना पानी या दूध पीएं। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलेगी।

बादाम (Almond)

बादाम को भिगोकर उसे पीसकर उसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर इस मिश्रण को दूध में उबालकर रोजाना पीने से आंखों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसमें थोड़ी सी शक्कर या शहद भी मिला सकते हैं।

गाजर का रस (Carrot Juice)

चश्मा हटाएं, चश्मा हटाना चाहते हैं या आंखों की रोशनी करनी है तेज, अपनाएं ये  तरीके - how to improve eyesight remove eye glasses improve vision with  ayurveda - Navbharat Times

गाजर में फॉसफोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की मात्रा काफी होती है जो इसे आंखों के लिए असरदार बनाते हैं। नियमत रूप से कच्ची गाजर को सलाद की तरह खा कर या उसका रस पी कर आप अपनी आंखों की रोशनी तेज कर सकते हैं। अच्छी दृष्टि के लिए गाजर सबसे अधिक अनुशंसित सब्जियां हैं। गाजर का सेवन जूस और ठोस दोनों रूपों में किया जा सकता है।

Read more about Carrot- https://www.theaarngroup.com/carrots-in-hindi/

पत्तेदार सब्जियां (Leafy Vegetables)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सुपरफूड हैं। हरी सब्जियां विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती हैं जो आपकी आंखों को अधिक ताकत देती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी ,ब्रोकली आदि विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल हमारी आंखों के लिए फायदेमंद हैं। ।

बादाममिश्री ,काली मिर्च और सौंफ (Almonds,Sugar Candy, Black Pepper and Fennel)

अगर आप रोज सौंफ, बादाम, काली मिर्च और मिश्री से बने हुए पाउडर का सेवन करें, तो यह आपकी आखों के लिए फायदेमंद होगा। इन चीजों को पीसने के बाद एक डिब्बे में आप इनको डालकर रख दें और रोज सुबह उठकर खाली पेट खाएं 250 मिली लीटर दूध के साथ ये मिश्रण 10 ग्राम की मात्रा में लें, वहीं बच्चों को ये मिश्रण 5 ग्राम की मात्रा में ही दें। 

हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे

(We Should Take Special Care of Some Things like)

  • आंखों को दिन में दो बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। मुँह में पानी भर कर , 25 से 30 बार हाथ की अंजुली में पानी लेकर आँख पर छींटे मारे। 
  • पढ़ते समय रोशनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहुत हल्की रोशनी में पढ़ने लिखने से आंखों पर दबाव पड़ता है।
  • धूल प्रदूषण एवं तेज धूप से आंखों को बचाना चाहिए।
  • तेज धूप में जाते समय आंखों पर अच्छी गुणवत्ता वाले चश्मों का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि सूर्य की पराबैंगनी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा कर समस्याओं को उत्पन्न करती हैं।
  • बहुत देर तक लगातार पढ़ने या कंप्यूटर पर काम करने के कारण आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कुछ देर के अंतराल में आंखों को बंद करके आराम देना चाहिए।
  • बालों पर रंग हेयर डाई और केमिकल शैंपू लगाने से परहेज करें।
  • सोने से पहले सरसों या तिल के तेल से पैरों के तलवों पर लगाएं। इससे 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। आंखों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

नोट: आँखें में होने वाली किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि आई ड्रॉप्स या घरेलु उपचार करने के बाद भी आँखों से दर्द, लालिमा एवं सूजन जैसे लक्षण न जाए तो तुरन्त ही डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए क्योंकि आँखों के संक्रमण के कारण व्यक्ति के देखने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है जिससे व्यक्ति किसी भी कार्य को करने में असमर्थ हो जाता है। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद! 

                                                                                                                                                                              रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!