Muskmelon (Kharbuja): खरबूजा खाने से बढ़ती है आंखों की रोशनी

गर्मियों में ठंडे और रसीले खरबूजे का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। आश्चर्यजनक रूप से मीठा और क्रंची होने के कारण इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ हैं, खरबूजा गर्मियों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं और उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वे हाइड्रेटिंग और कूलिंग होते हैं। इसके छिलकों से लेकर बीज तक, इस फल के सभी भागों में स्वास्थ्य लाभ होता है अप्रैल से अगस्त के बीच में इसे खाना सबसे अच्छा होता है।खरबूजे की ठंडी तासीर होती है ।

खरबूजे में ढेर सारे विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में सक्षम हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में काफी असरदार है। आइए आज आपको बताते हैं गर्मियों में खरबूजा खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।

खरबूज का लैटिन भाषा में नाम कुकुमिस मेलो (Cucumis melo Linn) है। यह कुकुरबिटेसी कुल (Cucurbitaceae) का पौधा है। खरबूज, ककड़ी, फूट एक ही जाति के फल (Chibud fruit) है। खरबूज कई रंगों में मिलता है, लेकिन सामान्यतः यह पकने पर हरा से पीला या नारंगी रंग का हो जाता है। इसके फल लम्बी लताओं में लगते हैं। इसकी लता पतली, जमीन पर फैलने वाली, तरबूज की बेल जैसी, और मोटी जड़ वाली होती है।इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है। इसलिए गर्मियों में खरबूजा का सेवन बहुत लाभ देता है। 

खरबूजे में विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। आइए जानते हैं खरबूजा खाने से क्या फायदा होता है।

गठिया के कारण घुटनों और पैरों के जोड़ों में सूजन हो सकती है, जो बेहद दर्दनाक हो सकती है। यह चलने, खड़े होने, बैठने आदि जैसी दैनिक गतिविधियों को इसे अधिक दर्दनाक बनाती है। खरबूजे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया से जुड़े दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं।इस फल को खाने से आपकी हड्डियों और जोड़ों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में मदद मिल सकती है, जिससे सूजन कम हो जाती है।

एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाए जाने के कारण ये स्किन को क्लीयर बनाता है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है। जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को चेहरे से दूर रखने का काम करती हैं। इसे आप खाने के साथ साथ चेहरे पर लगा भी सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कई विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखते हैं। 

विटामिन ए बीटा केरोटीन से भरपूर यह फल आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है। यह मटियाबिंद बनने से रोकता है और और रोशनी भी बढ़ाता है। विटामिन ए की सही मात्रा खाने से मोतियाबिंद के खतरे को 40% तक कम किया जा सकता है।

गर्मियों में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत ज्यादा पेश आती है। ऐसे में खरबूजा हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने का काम करता है।खरबूजे में पोटाशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो बल्ड प्रेशर रेग्युलेट करने का काम करता है । 

खरबूजे में पानी की कमी नहीं होने के कारण यह गुर्दे की पथरी समेत कई बड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है। यह गुर्दे से विषाक्त पदार्थों को मूत्र के जरिये बाहर निकाल देता है। जिससे पथरी होने की संभावना कम होती है। इसलिए खरबूज का नियमित रूप से सेवन करें।

खरबूजा में फोलिक एसिड का स्तर उच्च होता है जो गर्भावस्था की अवधि के दौरान भ्रूण के विकास में मदद करती है। लेकिन इसमें कैल्शियम, फोलेट और विटामिन जैसे ए और सी भी होते हैं। गर्भावस्था के दौरान ये सभी पोषक तत्व आवश्यक हैं, यही कारण है कि यह इस अवधि के दौरान सबसे अधिक अनुशंसित फलों में से एक है।

1 कप, क्यूब्स (150 g) खरबूजे में 50 कैलोरी और 0.3 g फैट होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें 0% कोलेस्ट्रॉल, 25.6 mg सोडियम, 12% पोटेशियम, 4% कार्बोहाइड्रेट, 5% डायटरी फाइबर, 13 ग्राम चीनी, 2% प्रोटीन, 108% विटामिन ए, 97% विटामिन सी, 1% कैल्शियम, 1% आयरन, 5% विटामिन बी-6 और 4% मैग्नीशियम होता है।

खरबूजा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह के नाश्ते के बाद होता है। लेकिन, कभी भी खाली पेट खरबूजा नहीं खाना चाहिए आप इसे दोपहर में भी ले सकते हैं। शाम से पहले खरबूजे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। चूँकि खरबूजा थोड़ा एसिडिक होता है, अगर रात में इसका सेवन किया जाए तो यह डाइजेशन प्रोसेस में बाधा उत्पन्न कर सकता है। रात में भी खरबूजा खाने से मना किया जाता है। ।इसे उचित मात्रा में खाने के बाद एक गिलास शक्कर का शर्बत पीना पाचन के लिए विशेष उपयोगी है।

खरबूजे से होने वाले फायदों के बारे में तो आप जान ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी हमारी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।

  • खरबूजे की बीज (Magaz Seeds) को घी में भून लें। इसे मिश्री की चासनी में डालकर सेवन करें। इससे सिरदर्द में बहुत आराम मिलता है। 
  • खरबूजे के बीजों तथा फल के छिलकों को पीस लें। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग, झाई आदि मिट जाते हैं। 
  • खरबूजे के बीज को पीसकर, दूध में मिला लें। इसे पीने से पेशाब की जलन की समस्या ठीक होती है।
  • खरबूज के 5-10 ग्राम बीज चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर खाने से पेशाब करते समय होने वाला दर्द दूर होता है।
  • खरबूज के 5-10 ग्राम बीजों को पीसकर पानी में मिलाकर सेवन करें। इससे पथरी भी गलकर शरीर से बाहर निकल जाती है।
  • खरबूजे के बीज का रोजाना सेवन करें। प्रोटीन की अधिकता के कारण यह हड्डियों, बालों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है।

वैसे इसके कोई ज़्यादा नुकसान नहीं है लेकिन अत्यधिक मात्रा में खाने पर इसके कुछ साइड इफ़ेक्ट्स देखे जा सकते हैं जैसे: 

  • मधुमेह रोगियों के लिए ज्यादा मात्रा में खरबूजे खाना खतरनाक हो सकता है।
  • खरबूजे का अधिक सेवन दस्त और गैस की समस्याओं को पैदा कर सकता है।
  • खरबूजे का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे पूरे दिन अपच और बाद में बेचैनी पैदा कर सकते हैं।
  • खरबूजे की तासीर ठण्डी होती है। अगर सर्दी या जुकाम है में इसे नहीं खाना चाहिए। 
  • खरबूजा खाने के बाद पानी और दूध का सेवन नुकसान पहुंचाता है।
  • खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हैजा होने की आशंका रहती है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद! 

                                                                                                                      रीना जैन

Translate »
error: Content is protected !!